बिलासपुर। Chhattisgarh Politics: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी बिलासपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

बता दें उनकी यह सभा पुलिस ग्राउंड में होगी, जहां की तैयारी का कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर के सभी छह कांग्रेस उम्मीदवार कल भी अपने नामांकन का एक अतिरिक्त सेट निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।