बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ PSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, सफल हुए 3597 परीक्षार्थी

छत्तीसगढ़ PSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, सफल हुए 3597 परीक्षार्थी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें


रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 3,597 परीक्षार्थी सफल रहे हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पदों के लिए 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी।
इस परीक्षा में निर्धारित पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया है। इस तरह कुल 3,597 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग के अनुसार अब मुख्य परीक्षा 24, 25, 26 तथा 27 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा में चिन्हित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन