बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

242 पदों के लिए आज हो रही है छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

242 पदों के लिए आज हो रही है छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर (सीजीपीएससी) द्वारा आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सीजीपीएससी की यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है । पहली पाली में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक परीक्षा छात्र देंगे। दूसरी पाली में तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इस महत्वपूर्व परीक्षा को लेकर सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों को कोई समस्या नहीं हो इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं रविवार की शाम तक पूरी कर ली गईं थी।

कलेक्टर ने लिया जायजा, की बैठक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ जमा नहीं हो, इस बात का ध्यान अधिकारी रखें। परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरु होने से आधे घंटे पहले सारे छात्रों को बुला लिया जाए। सीजीपीएससी की परीक्षा में इस बार 1 लाख 58 हजार छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा होने के चलते प्रशासन भी इस बार सतर्क है।
विवादों में रहा सीजीपीएससी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी सीजीपीएससी परीक्षा और उससे जुड़ी सारी जानकारियों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से साझा की है। अगर किसी छात्र को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं मिल रही तो वो psc.cg.gov.in पर लॉगिन कर जानकारी हासिल कर सकता है। पूर्व में सीजीपीएस परीक्षा को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया था कि भूपेश बघेल सरकार में अफसर के बेटे-बेटियों को परीक्षा में पास करा दिया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीजीपीएससी की चयन प्रक्रिया को लेकर बीजेपी ने सियासी बवाल काटा था। खुद सीएम साय ने प्रचार के दौरान कहा था कि सरकार में आते ही इसकी जांच कराएंगे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन