Heavy rain and strong wind weather alert in Chhattisgarh including Raipur
Heavy rain and strong wind alert issued for several districts of Chhattisgarh

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर में सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हल्की फुहार पड़ रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

रायपुर में सुबह से बारिश
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। शहर के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

See also  Chhattisgarh Weather Update: बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट, जाने रायपुर-बिलासपुर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मंगलवार को धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोरबा में 17 सेमी बारिश
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश कोरबा में हुई। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेंटीमीटर, अजगरबहार में 9 सेंटीमीटर और डौंडीलोहारा में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रायपुर शहर, रायपुर, ओडगी, छाल और कापू में 6-6 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

See also  Chhattisgarh ka Mausam: उमस से मिलेगी राहत! आज कवर्धा-कांकेर समेत इन जिलों में बारिश के आसार, जानें रायपुर का हाल

अवदाब के असर से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।