बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव; सीएम भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर किया आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव; सीएम भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर किया आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राज्य गीत ,अरपा पैरी के धार के साथ तीन दिवसीय राज्योत्सव 2022 का शुभारंभ हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्वलित कर एवं आदिवासी नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। मंत्री अमरजीत भगत और तमरद्वज साहू द्वारा सीएम और विधानसभा अध्यक्ष को जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया गया। मंच पर हरियाणा के मुख्य सचिव भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन में राजधानी ही नहीं आस-पास के गांवों के लोग भी भरी संख्या में पहुंच रहे हैं। देश विदेश से आए सभी कलाकारों ने परेड किया जिसमे मिस्र , इंडोनेशिया, मालदीव, मोजांबिक, मंगोलिया, न्यूजीलैंड, रूस, रवांडा, सर्बिया, टोगो, आंध्र प्रदेश, मिजोरम सहित देश के अलग-अलग राज्य से आई टीम ने भी आपने परिधान और नृत्य की प्रस्तुति देते हुए मार्च पास्ट किया।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन