रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने एक बार फिर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे पायलट ने कहा कि केवल मंच से भाषण देने से प्रदेश की समस्याएं हल नहीं होंगी, इसके लिए जमीनी स्तर पर ठोस काम की जरूरत है।

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ स्पष्ट और ठोस कदम उठाने होंगे। लेकिन यह कदम केवल राजनीति के लिए न हों, इनका असर ज़मीन पर दिखना चाहिए और जनता को उसका लाभ मिलना चाहिए। केवल भाषणों से माहौल नहीं बदलता, जमीनी कार्रवाई जरूरी है।

संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

पायलट का यह दौरा केवल बयानबाज़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस संगठन को अगले चुनावों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हाईकमान के निर्देश पर पायलट प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए मैराथन बैठकें कर रहे हैं।

See also  महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पूर्व विधायक बोधराम कंवर

आज दिनभर राजीव भवन में पायलट का शेड्यूल पूरी तरह मीटिंग्स से भरा हुआ है। पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न प्रमुखों से फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति तैयार होगी।

मानसून सत्र में बनाएंगे सरकार को घेरने की योजना

पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और केंद्र का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में सरकार से इन तमाम मुद्दों पर कड़ी जवाबदेही ली जाएगी। सरकार को जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि विपक्ष की आवाज सदन में मजबूती से गूंजे।

लगातार दो दिन तक बैठकें, फोकस बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना

पायलट ने कहा कि कांग्रेस अभी से संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय कर रही है। अगले दो दिन प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लगातार बैठकें होंगी। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

See also  करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आबकारी विभाग के सेवानिवृत अधिकारी समुंद्र सिंह हुए गिरफ्तार, पद पर रहते हुए खूब खाई थी मलाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।