Surajpur Police Transfer: जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर समेत कई थानों के प्रभारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक परिवर्तन किए गए हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।