बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Swine Flu H1N1: छत्तीसगढ़ में H1N1 स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 176 पार, जानिए अपने जिले का हाल

Chhattisgarh Swine Flu H1N1: छत्तीसगढ़ में H1N1 स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 176 पार, जानिए अपने जिले का हाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Chhattisgarh Swine Flu H1N1: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 3 सितंबर 2026 तक प्रदेशभर में H1N1 पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 176 तक पहुंच गई है।

राज्य में फिलहाल 45 एक्टिव मामले बने हुए हैं, जिनमें से 11 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 34 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है। सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में मिले हैं। राजधानी रायपुर में कुल 73 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें 7 नए मामले हैं।

जानिए अपने जिले का हाल:-

  • रायपुर: 73 कुल केस (7 नए मामले)
  • दुर्ग: 22 कुल केस (5 नए मामले)
  • बिलासपुर: 20 कुल केस
  • कोरबा: 11 कुल केस (1 नया मामला)
  • रायगढ़: 10 कुल केस
  • धमतरी: 9 कुल केस
  • राजनांदगांव: 5 कुल केस
  • बस्तर और महासमुंद: 3-3 कुल केस (महासमुंद में 1 नया मामला)
  • बलौदा बाजार, बेमेतरा, जांजगीर-चंपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा: 2-2 कुल केस
  • बालोद, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ चिरिमिरी भरतपुर, और सक्ती: 1-1 कुल केस

वर्तमान आंकड़े एक नजर में

  • 1 जनवरी 2026 से अब तक कुल पॉजिटिव मरीज: 176
  • कुल एक्टिव मरीज: 45
  • होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीज: 11
  • अस्पताल में भर्ती मरीज: 34
TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन