बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से दसवीं ओपन स्कूल की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर शुरू

छत्तीसगढ़ में आज से दसवीं ओपन स्कूल की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर शुरू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट ओपेन स्कूल की दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और सभी नियमों का पालन करते हुए सख्त निगरानी के बीच पहले दिन की परीक्षाएं आयोजित करायी जाएंगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 01 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं और 10वीं की आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा का समय

सीजीएसओएस दसवीं की परीक्षा के लिए छात्रों को आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचना है। पहली परीक्षा होमसाइंस विषय की है और सुबह 8.30 बजे से एग्जाम शुरू हो जाएगा। 8.30 से 11.45 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने के लिए दस मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ ओपेन स्कूल परीक्षाओं को लेकर पहले ही टाइम-टेबल से लेकर निर्देश तक आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं. फिर भी कहीं कोई शंका हो तो इस वेबसाइट पर जाकर विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

बता दें कि दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू होकर 30 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। जबकि बारहवीं का आखिरी पेपर 02 मई के दिन आयोजित होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन