cg_vyapam
cg_vyapam

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट लिंक Vyapamonline.cgstate.gov.in/online से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएएस 23 भर्ती परीक्षा जिसका आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, उसे स्थगित करने के पश्चात अब यह परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होगी।

प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फिल्ड ऑफिसर),कार्यालय सहायक,सामान्य सहायक,समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक (2),कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल/उप प्रबंधक/सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक, 
ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।