रायपुर। Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज दोपहर तेज धूप के बाद मौसम बदलने लगा है। इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ के कई इलाकों में आने वाले चार घंटों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, पेंड्रा रोड, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, बस्तर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बीजापुर में अंधड़ के साथ बरसात शुरू हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। वहीं एक द्रोणिका मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग से दक्षिण तमिलनाडु के बीच बनी हुई है। जिसके कारण प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार की रात रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर के अलावा, सरगुजा, बलरामपुर ,जशपुर ,पेंड्रा रोड, बिलासपुर ,कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ ,मुंगेली ,कवर्धा ,बेमेतरा और इनसे लगे जिलों में गरज चमक के साथ जमकर बारिश हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।