बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

देवेंद्र नगर थाने में अमित बघेल ने किया सरेंडर

देवेंद्र नगर थाने में अमित बघेल ने किया सरेंडर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। अग्रवाल समाज के महापुरुष अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के आराध्य को लेकर विवादित बयान देने के बाद फरार छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल शुक्रवार को सरेंडर करने देवेंद्र नगर थाना पहुंचे हैं। अमित बघेल के सरेंडर करने की खबर पर थाना के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार क्रांति सेना घासीदास प्लाजा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेगी। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने कुछ दिनों पहले भगोड़ा घोषित किया था। साथ ही उनकी जानकारी देने वाले पर 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। अग्रवाल समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद कई राज्यों में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा विवाद

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना हुई थी. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के आराध्य भगवान अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इसके साथ ही स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी टिप्पणी की थी। उनके इस बयान को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया. साथ ही उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारी की मांग की गई।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन