बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने रविवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक रमेश सिन्हा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया।

कार्यालय की साफ-सफाई से वह संतुष्ट हुए। कार्यालय के अधोसंरचना की उन्होंने काफी सराहना की। उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सचिव आनंद प्रकाश वारियाल को निर्देशित भी किया कि भविष्य में भी इस व्यवस्था को बनाये रखना सुनिश्चित करें।

 मुख्य न्यायाधीश द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर में  विस्तार भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया एवं वहा उपस्थित पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद को उन्होंने निर्देश दिया कि वह समय-समय पर स्वयं इसकी निगरानी करें एवं निर्धारित समयावधि के भीतर उक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की बैठक भी ली तथा पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के प्रकरणों को भी त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायालय, बिलासपुर में प्रारंभ हो चुके स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर न्यायिक अधिकारियों / कर्मचारियों एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यगणों द्वारा श्रमदान किया गया।

 निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार (प्रशासन) अवध किशोर, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस  एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल अधिकारी आर.एस. नेगी भी उपस्थित रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन