रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की गंदगी और डेंगू के लिए मुख्यमंत्री भूपेल बघेल और महापौर एजाज ढेबर को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कि राजधानी को कांग्रेस और महापौर ने बर्बाद कर दिया है। लोग डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और वायरल फीवर से परेशान हैं।

सड़कों में गड्ढे हैं। गरीबों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। मुख्य पाइप लाइन में मकान बन गया है और नगर निगम को मालूम तक नहीं है। ये सोयी हुई है। बृजमोहन अग्रवाल बोले कि राजधानी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महापौर एजाज ढेबर ने बर्बाद किया है। सीएम ने शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर निगम के सभी जोन कार्यालय में घेराव कर रही है। आज पार्टी ने घेराव कर इसका विरोध जताया।

दक्षिण में कोई भी हो कांग्रेस उम्मीदवार, फूलों से करेंगे स्वागत

रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सबका स्वागत करने के लिए तैयार है। माला पहनाने के लिए तैयार है। टिकट लेकर आए, हम स्वागत के लिए तैयार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।