मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी पहल करते हुए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खत लिखा है। इसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना से अवगत कराया है।

खत के अनुसार विभिन्न राज्यों में छत्तीसगढ़ संस्कृति केंद्रों की स्थापना किए जाने हैं। ये केंद्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थानों में खोले जाएंगे। इन केंद्रों में छत्तीसगढ़ के लोगों के निवास और भ्रमण की मिलेगी सुविधा।

साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के परंपरागत हस्तशिल्प उत्पादों की भी जानकारी मिल सकेगी। बता दें सीएम ने केंद्रों की स्थापना हेतु दो एकड़ शासकीय भूमि आबंटित करने का अनुरोध किया है।

इस खत में मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया आश्वस्त किया है कि उन्हें छत्तीसगढ़ में संस्कृति केंद्र खोलने के लिए भूमि आबंटन की उन्हें भी स्वीकृति दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।