रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) के पिता नंदकुमार बघेल ( Nandkumar Baghel ) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें टिकरापारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  गुुरुवार को अस्वस्थ होने के कारण नंदकुमार बघेल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें वहीं भर्ती रहकर इलाज कराने का सुझाव दिया। 84 वर्षीय बघेल की जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel ) की माता बिंदेश्वरी बघेल का निधन इसी महीने हो गया था। बीते बुधवार को ही उनका दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस दिन भी नंदकुमार बघेल अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद आज ज्यादा परेशानी होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि नंदकुमार बघेल की सेहत को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन अब तक जारी नहीं किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।