बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया खरोरा में कॉलेज भवन का लोकार्पण, आत्मानंद स्कूल खोलने की भी की घोषणा

मुख्यमंत्री ने किया खरोरा में कॉलेज भवन का लोकार्पण, आत्मानंद स्कूल खोलने की भी की घोषणा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज का यह नया भवन 3 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ श्री रामप्रसाद जी देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। यहां मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने खरोरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू करने की भी घोषणा की।

खरोरा के लिए निकलने से पूर्व मुख्यंत्री ने मीडिया से चर्चा की। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं यह अच्छी बात है, उनका स्वागत है लेकिन वे यहां के लोगों को कुछ देकर जाएं हमें और अच्छा लगेगा। लेकिन वें केवल राजनीतिक बयान बाजी कर जाते हैं, जो गलत है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सूखे पर दिए बयान पर तंज कस्ते हुए कहा कि अगस्त महीने के पहली तारीख को रिपोर्ट ले रहें है, इसमें देरी कहां हुई है। अभी 15 अगस्त के पहले भी यदि पानी गिर जाए तो धान की अच्छी फसल हो जाती है। इसके पहले विष्णुदेव साय ने एक बार भी बात नहीं किया, जबकि जशपुर में पानी कम गिरा है। जिन तहसीलों में सुखा हो उसकी रिपोर्ट मंगाई गई है। अभी वैसे बरसात की संभावना बनी हुई है, लेकिन फिर भी नज़री सर्वे करवाना उचित है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों व तहसील के अलावा एक-दो तहसील हैं जहां कम बारिश हुई है। इन सबकी रिपोर्ट मंगाई गई हैं।

15 साल जो करते आये वही बता रहे

तबादला नीति पर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल तक वो क्या करते रहे ? ट्रांसफर पैसा कमाने का जरिया है या व्यवस्था सुधार करने का ? इनको रात में भी वही पैसा दिखाई देता है सपने में। सीएम ने कहा कि वो 15 साल वही करते रहे और जो करते आए हैं वही बता रहे हैं।

आज नेशनल हेराल्ड पर है कल आप लोगो की बारी है

मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा आज नेशनल हेराल्ड मीडिया हाउस पर की गयी छापेमारी को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा लगातार हमारी पार्टी और पार्टी नेताओ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। राहुल जी और सोनिया जी से पूछताछ करने के बाद आज नेशनल हेराल्ड के मीडिया हाउस पर छापा मारे हैं। आज नेशनल हेराल्ड में है कल आप लोगो की बारी है। आप लोग देखियेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन