बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया बालवाड़ी योजना का शुभारंभ, स्कूली माहौल के लिए तैयार होंगे बच्चे

मुख्यमंत्री ने किया बालवाड़ी योजना का शुभारंभ, स्कूली माहौल के लिए तैयार होंगे बच्चे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम हाउस ऑफिस में किया गया था।

बता दे ये बालवाड़ियां नई शिक्षा नीति के अनुरूप 5 से 6 साल के बच्चों के लिए शुरू की गई हैं। इस योजना में बच्चे बालवाड़ी के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इसके साथ ही बच्चों को स्कूली माहौल के लिए भी तैयार किया जायेगा। पुरे प्रदेश में 5173 प्राथमिक स्कूलों में बालवाड़ी योजना को लागू किया जा रहा है जिसमें लगभग 38 हज़ार बच्चों का प्राथमिक तौर पर नामांकन किया जा चुका है।

प्रत्येक बालवाड़ी के लिए 1 लाख रूपए स्वीकृत

हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी तैनाती की जाएगी। जिसके लिए प्रत्येक सहायक शिक्षक को हर माह 500 रुपए का मानदेय भी दिया जायेगा। प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, खेल सामग्री एवं रंग-रोगन के लिए 1 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।

सीएम ने किया उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का भी वर्चुअल शिलान्यास

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का वर्चुअल शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसायटी के संचालन में नवा रायपुर के सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय आवासीय शिक्षण संस्थान की जाएगी। जिसे 6वीं से 12वीं तक कुल 700 छात्र छात्राओं के लिए 20 एकड़ के परिसर में विकसित किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन