बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आजादी के इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की भावना को और अधिक प्रबल किया । भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनका बलिदान युवाओं को देश के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन