रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारिक यूट्यूब चैनल लांच हो चुका है। सीएम साय ने मुख्यमंत्री निवास से अपना यूट्यूब चैनल लांच किया, जिसमें पहला वीडियो होली की बधाई वाला फाग गीत अपलोड किया गया।

CM ने X पर दी जानकारी…

यूट्यूब लांचिंग के बाद सीएम साय ने अपने ट्विटर X पर कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सकें, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। जिसके माध्यम से प्रदेश की जनता हमसे जुड़ सकती है।

आप सभी सीएम साय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उनसे जुड़ सकते हैं। यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

यूट्यूब चैनल के पहले वीडियो में भाजपा शासन के चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात को होली के फाग गीत के माध्यस से लयबद्ध किया गया है।

इसके पूर्व अपने सोशल मीडिया हैंडल होली गीत पूरा होवत हे गारंटी हर बार,आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार गीत अपलोड किया। लोगों को होली त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि ‘पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।