टीआरपी डेस्क। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचदंन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य मुलाकात की। खबरें आ रही है कि इस मुलाकात के दौरान सीएम ने राज्यपाल से कैबिनेट में रिक्त पदों के संबंध में चर्चा की है।

इस मुलाकात के बारे में सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आज मुलाकार के दौरान उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल हेतु खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में चर्चा की।

बता दें कि साय कैबिनेट में फिलहाल दो मंत्री पद रिक्त है। एक पद पहले से रिक्त था और दूसरा पद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद दिए गए उनके इस्तीफे से रिक्त हुआ है। जिसे भरे जाने को लेकर सीएम ने विस्तार से चर्चा की है।

See also  पटवारी-तहसीलदार को मंत्री नेताम की नसीहत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।