छत्तीसगढ़ी गीत पर थिरकते नज़र आये मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित पोरा-तीजा तिहार में परिवार के साथ भगवान शिव और नंदीश्वर की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख और सृमद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक पोला तिहार की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धन-धान्य से भरपूर रहे और हमारे पशुधन हमारी तरक्की में सहायक बने रहें। मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस आयी सभी बहनो को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीजा-पोरा खेती- किसानी, बहु बेटियों का त्यौहार है। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अनुसूचित जाति एवं आदिमजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्यसभा सांसद के टी एस तुलसी, रंजीता रंजन, फूलो देवी नेताम, खैरागढ़ संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकर, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित समस्त जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

See also  छत्तीसगढ़ में बिना अवरोध के बिजली आपूर्ति व्यवस्था ऐसे होगी मजबूत

छत्तीसगढ़ी गीत पर थिरकते व गुनगुनाते नज़र आये सीएम

तीजा-पोरा के उत्सव में सीएम हाउस पहुंची छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्घ लोकगायिका और खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकरजी ने ‘तोर मन कइसे लागे राजा’ गीत से तीजा के उत्सव को और खास बनाया। सीएम भूपेश बघेल और तीज मनाने पहुंची छत्तीसगढ़ की बहनों ने उनके गीतों का आनंद लिया और तीजहारिन महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोरा-तीजा‘ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए थे। छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया और सवाल जवाब भी किए गए, इसके बाद स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेर दी।

वहीं तीजा पोरा के भव्य उत्सव में मुख्यमंत्री बघेल मस्ती के मूड में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने मंच से ही छत्तीसगढ़ी गीत ‘ए चना के दार राजा’ और ‘ए रायपुर वाले भाटो’ के मुखड़े गुनगुनाए। मंच की दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री और महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ अन्य महिलाओं को भी नृत्य करते भी देखा गया।

See also  CG News: जांच में लापरवाही, नेशनल हाईवे में जाम, एसआई और आरक्षक सस्पेंड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर