सीएम भूपेश बघेल
Image Source : Google

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे।

इस योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सीएम हाउस में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 90 और कक्षा 12वीं में 35 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार आज कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा की प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई।

See also  विधानसभा में उठा कोरोना वायरस का मामला, मंत्री सिंहदेव ने कहा- इससे निपटने स्वास्थ्य विभाग की है पूरी तैयारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।