बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीवरेज टैंक के गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत : पूर्व विधायक ने आम नागरिकों के साथ किया धरना प्रदर्शन

सीवरेज टैंक के गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत : पूर्व विधायक ने आम नागरिकों के साथ किया धरना प्रदर्शन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

रायपुर। सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस हादसे को लेकर रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मृतक बच्चे के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए।

मृतक बच्चे के परिजनों ने राम नगर मेन रोड पर चक्का जाम भी कर दिया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस घटना को सरकार और निगम प्रशासन की घोर लापरवाही बताया है। विकास उपाध्याय ने मांग की है कि, इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि, सरकार मृत बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा भी दे।

विकास उपाध्याय ने लगाए ये आरोप

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से आये दिन आपराधिक मामलों में वृद्धि, दुर्घटनाओं में वृद्धि, महिलाओं के साथ अत्याचार-दुर्व्यव्हार और बच्चों के साथ घटनाएं बढ़ गई हैं। उपाध्याय ने बताया कि रामनगर के गुलमोहर पार्क के पीछे बीएसयूपी कॉलोनी में नगर निगम ने सिवरेज के लिए महीनों से गड्ढा खोद कर रखा हुआ है, पिछले कई महीनो से काम बंद होने के कारण इसमें गंदा पानी भर गया है। । कल रात्रि इसी गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, दूसरे बच्चे का इलाज हो रहा है और तीसरा बच्चा सुरक्षित है। यह घटना न केवल प्रशासनिक उदासीनता का परिचायक है, बल्कि जन सुरक्षा के प्रति शासन की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

शासन से की जा रही है ये मांग

इस हृदयविदारक घटना के विरोध में आज रामनगर गुलमोहर पार्क के मुख्य गेट के सामने वार्ड के आम नागरिकों ने पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि मृतक परिवार को बतौर मुआवजा 20 लाख रूपये एवं जिस बच्चे का उपचार हो रहा है उसके उचित ईलाज और 10 लाख रूपये मुआवजा दिया जाये। साथ ही दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही एवं समस्या का त्वरित निदान किया जाये।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन