टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पैनल ने सभी एनसीईआरटी (NCERT) की पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह भारत लिखने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव पैनल के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति द्वारा भेजा गया है।

बता दें कि अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो एनसीईआरटी की किताबों के अगले सेट में यह बदलाव नजर आने लगेगा। एनसीईआरटी की तरफ से यह सिफारिश तब की गई है, जब राजनीतिक गलियारों में इंडिया बनाम भारत का मुद्दा गरमाया हुआ है। साथ ही पैनल ने नाम बदलने के अलावा किताबों में हिंदू राजाओं की जीत को भी पढ़ाने की मंजूरी देने का प्रस्ताव भेजा है।

यह पूरा विवाद उस वक्त खड़ा हुआ, जब भारत के राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए जी-20 भोज के आमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा हुआ नजर आया था। जिसके बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। हालांकि इसके बाद कई दफा सार्वजनिक मंचों पर इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कार्यक्रमों में उनके नेम प्लेट पर ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा हुआ देखा जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।