आज से बंद रहेंगी सिटी बसें, अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बस संचालक
आज से बंद रहेंगी सिटी बसें, अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बस संचालक

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज बस वालों की हड़ताल को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष (इंद्रावती भवन) से आज कर्मचारियों और अधिकारियों को नवा रायपुर आने के लिए स्वयं की व्यवस्था से आने का निर्देश दिया है।

बता दें कि, बस संचालक अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एनपी मरावी ने जारी एक निर्देश में कहा है कि मंत्रालयीन कर्मचारियों को घर से मंत्रालय लाने के लिए सिटी बसें पांच जनवरी से नहीं चलेंगी। इस कारण नवा रायपुर यानी इंद्रावती भवन का कार्य प्रभावित होगा, जिसे लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों को खुद व्यवस्था करके आने के निर्देश दिए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दर्शनिता बोरा अहलुवालिया होंगी रायपुर की नई DRM, 1998 बैच की IRPS रेलवे के सर्वोच्च पुरस्कार से हैं सम्मानित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।