बस्तरिया बटालियन चला रहा है सिविक एक्शन कार्यकम
बस्तरिया बटालियन चला रहा है सिविक एक्शन कार्यकम

जगदलपुर। बस्तर के ग्रामीणों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच हमेशा से ही दूरियां रही हैं। बस्तर में तैनात जवान ना सिर्फ नक्सलियों से जंग लड़ रहे हैं बल्कि उनके सामने ग्रामीणों के दिलों में भी जगह बनाना एक बड़ी चुनौती है। इन दूरियों को कम करने और आपसी सामंजस्य को बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ के 241 बस्तरिया बटालियन ने चालकीगुड़ा गांव में सिविक एक्शन कार्यक्रम रखा।

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और भेंट की सामग्रियां

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत बटालियन ने ग्रामीणों को जरूरतमंद सामग्रियों का वितरण किया और किसी प्रकार की समस्या होने पर उनके सामने अपनी समस्या को रखने की बात भी कही। ग्रामीणों ने इस दौरान जवानों को कुछ समस्याओं के बारे में भी बताया। मौके पर मौजूद एसडीएम आस्था राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही ग्रामीणों को पुलिस से जोड़ना है ताकि वें बातें जो पुलिस व प्रशासन के पास नहीं पहुंची पाती थी, वें भी पहुंच पाएंगी।

See also  छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों की अनुकरणीय पहल, मुफ्त टीकाकरण के लिए देंगे वर्ष 2021-22 की पूरी विधायक निधि, करीब 1000 करोड़ के खर्च का अनुमान

पूरे भारत का भ्रमण करेंगे बस्तरिया ग्रामीण

बटालियन के कमांडेंट ऑफिसर पदमा कुमार ए ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम गांवों में कराए जाएंगे ताकि ग्रामीण पुलिस से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जल्द ही ग्रामीणों के लिए भारत भ्रमण का आयोजन करेगी, ताकि ग्रामीण बस्तर से बाहर निकलकर पूरे भारत का भ्रमण कर सकें। इस कार्यक्रम में डॉक्टर RK मिश्रा, उच्च चिकित्सा अधिकारी, आस्था राजपूत, SDM तोकापाल, निरूपा माँझी, सहायक कमांडेंट 241 बटालियन, शिशुपाल सिन्हा, टी आई दरभा , धनंजय सिन्हा टी आई परपा, रायचंद, सरपंच, ग्राम सेड़वा एवं स्थानीय ग्रामीण और 241 बस्तरिया बटालियन के जवान मौजूद रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर