बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सीएम बघेल ने ED पर साधा निशाना, बोले - अगर ईडी गलत करती है, तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा…

CG NEWS : सीएम बघेल ने ED पर साधा निशाना, बोले - अगर ईडी गलत करती है, तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तसीगढ़ में राजनीती अपने चरम पर है। पक्ष और विपक्ष नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। सीएम भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले एक बार फिर से ईडी की कार्यवाही पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद ईडी का टार्गेट छत्तीसगढ़ पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि ईडी और भाजपा का गठबंधन है। ईडी उनके एजेंट के रूप में काम कर रही है। भाजपा ने उन्हें अभयदान देकर भस्मासुर बना दिया है। अगर ईडी गलत करती है, तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा। उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकता। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन ईडी वहां से और ताकतवर होकर निकल गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी के अधिकारी कुछ भी कर रहे हैं। पूछताछ के नाम पर लोगों से मारपीट कर रहे हैं। रातभर जगा रहे हैं, खाना दे रहे हैं, तो पानी नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि इसको लेकर मानवाधिकार वाले भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि शिकायत करेंगे तो उनके खिलाफ केस बनाकर बिठा देंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर ईडी वालों को कैसे पता चल जाता है कि जिसके घर कार्रवाई कर रहे हैं वह कांग्रेस वाला है। किसी भाजपा नेता के घर क्यों कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, यहां पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह पहले ही जानकारी जारी कर देते हैं। उन्होंनें आरोप लगाया कि भाजपा जहां कहती है, ईडी वहीं छापे डालती है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन