बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम बघेल आज साजा में नवनिर्मित महाविद्यालय भवन और बालक-बालिका छात्रावास का करेंगे लोकार्पण

सीएम बघेल आज साजा में नवनिर्मित महाविद्यालय भवन और बालक-बालिका छात्रावास का करेंगे लोकार्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दोपहर 1 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान केन्द्र, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन और बालक तथा बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बंशीलाल पटेल, बेमेतरा, संतोष वर्मा, साजा, जितेन्द्र उपाध्याय, थानखम्हरिया, दिनेश वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत, साजा, अनुसुईया पोषण सोनकर, सदस्य जनपद पंचायत, साजा, दुर्गेश पारस साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, साजा, इन्द्राणी सुखीराम सोनकर, सरपंच, ग्राम पंचायत मौहभाठा, साजा भी उपस्थित रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन के निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक और बालिका छात्रावास भवनों का निर्माण भी छत्तीसगढ़ सरकार की वित्तीय सहायता से किया गया है। इसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है। राज्य सरकार कृषि विभाग की ओर से मोहगांव (साजा) जिला बेमेतरा में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बीएससी (कृषि) 4 वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय में 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्वर्गीय कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण भी अतिथियों की ओर से किया जाएगा।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन