बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश ने डॉ. रमन का पूछा कुशलक्षेम

सीएम भूपेश ने डॉ. रमन का पूछा कुशलक्षेम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर
सूबे की सियासत में एक दूसरे के लिए सियासी हमला करने वालों के बिच कैसी इसी को कहते हैं। दिल्ली स्थिति मेदांता अस्पताल में रूटीन चेक-अप के दौरान पैर के अंगूठे में इनग्रोविंग नाखून का सामान्य ऑपरेशन करवाने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अब पूरी तरह स्वस्थ हूं, 1-2 दिनों में वापस रायपुर लौटूंगा। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका हालचाल फोन करके पूछा था। रमन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सीएम श्री बघेल ने लिखा है गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री @drramansingh जी से अभी दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन