रायपुर। कर्नाटक के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगरीय निकाय चुनाव के कांग्रेस पहले, भाजपा दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर रही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी और कर्नाटक कांग्रेस को बधाई दी है।

उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि इस चुनाव से साबित हो गया कि कांग्रेस की जमीनी स्तर पर पकड़ अभी भी बरकरार है। यदि निष्पक्ष चुनाव होता है तो कांग्रेस को बहुमत मिलता है।


सीएम भूपेश बघेल ने ईवीएम पर भी सवाल खड़ा किया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोश के साथ इस संघर्ष को जारी रखने को कहा है । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक भले ही एक सीट लाई हो, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने नगरीय निकाय में काफी बड़ी जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए कि बाजी पलट गई तो कोई अतिश्योक्ति न होगी।

See also  CG News: पिछली कांग्रेस सरकार की प्रमोशन में आरक्षण की अधिसूचना रद्द, हाईकोर्ट ने माना ये सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मापदंडों के खिलाफ

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।