रायपुर । आज ईदउल फितर का त्यौहार पूरी पाकीजगी और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। अल सुबह राजधानी के ईदगाह भाठा मैदान पर लोगों की भीड़ जमी हुई थी। अपनी-अपनी सफ में सभी नमाज के लिए खड़े थे।

नमाज खत्म हुई लोगों ने मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी कैबिनेट के तमाम मंत्रियों के साथ वहां तशरीफ लाए। उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ये हस्तियां भी रहीं साथ:

इस पाक मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के पार्षद एजाज ढेबर, रमेश वाल्यार्नी, जामा मस्जिद के इमाम अहमद कारी, मोहम्मद अहमद, रुस्तम अहमद सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  सीएम बघेल ने बजट को बताया समावेशी, कहा-हर वर्ग का पूरा ख़्याल रखा गया है, सरकार अपने वादे पूरे करने के लिए गंभीर है, यह बजट इसका प्रमाण है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।