बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल आज आगरा के लिए होंगे रवाना, युवा संसद में युवाओं से करेंगे संवाद

सीएम भूपेश बघेल आज आगरा के लिए होंगे रवाना, युवा संसद में युवाओं से करेंगे संवाद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज शाम गुरूवार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो रहे हैं। बता दें कि वे यूपी में युवा संसद में भाग लेने जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस युवाओं को आकर्षित करने के लिए युवा संसद का आयोजन करने जा रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश में युवाओं से संवाद किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज आगरा में युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से बातचीत करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम को आगरा जाएंगे।

सीएम बिलासपुर होते हुए आगरा रवाना होंगे। आगरा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की ओर से घोषित ‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र’ के बारे में वे युवाओं से चर्चा करेंगे। बता दें कि ये पूरा कार्यक्रम आगरा के आईटीसी मुगल रिसार्ट में आयोजित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन