रायपुर। सेवानिर्वित्त शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता दिए जाने के निर्णाय को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखे है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत इस फैसले में दोनों राज्यों की सहमति आवश्यक है।

पत्र में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा, ” मंहगाई राहत की दर 42 प्रतिशत करने हेतु लगातार मांग की जा रही है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत मंहगाई राहत 1 जुलाई 2023 से प्रदान करने का निर्णय भी लिया है।

वित विभाग ने 02-08-2023 को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश शासन से मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के अंतर्गत सहमति चाही है चूँकि इन प्रावधानों के अंतर्गत दोनों राज्यों के मध्य पेंशन पर महंगाई राहत के भुगतान के लिये सहमति प्राप्त करना आवश्यक है।” उन्होंने अनुरोध किया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन की सहमति प्रदान करने हेतु अधिकारियों को समुचित निर्देश दें, ताकि पेंशनर्स को तुरंत 42 प्रतिशत की दर से महगाई राहत दी जा सके।

See also  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ, दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्पिक खेल शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।