रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghels ) की माता बिंदेश्वरी बघेल ( Chief Minister’s mother ) की हालात स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। बुधवार की सुबह नियमित वायुयान सेवा से उनका ब्लेड सेंपल दिल्ली टेस्ट के लिये भेजा गया है। ताकि उनके इलाज में दवाओं का निर्धारण किया जा सके।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉ संदीप दवे, डॉ अब्बास नकवी, डॉ संजय शर्मा, डॉ प्रभास चौधरी, डॉ विशाल एवं अन्य चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर सतत निगरानी रखे हुए हैं। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का पिछले एक महीने से अस्पताल में इलाज जारी है। बिंदेश्वरी बघेल को कार्डियक अरेस्ट, सांस लेने में तकलीफ और किडनी में इंफेक्शन पाया गया है। दिल्ली के डाक्टरों की विशेष टीम के द्वारा उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।