बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को सीएम भूपेश ने चार्ज किया

संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को सीएम भूपेश ने चार्ज किया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

खैरागढ़। जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। खैरागढ़ को जिला बनाने की सौगात देने के बाद पहली बार एक दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ पहुंचे। जहां छुईंखदान में उन्होंने कार्यकर्ता संकल्प शिविर में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए चार्ज किया।

खैरागढ़ जिले में प्रथम चरण में सात नवंबर को मतदान होना है। छुईखदान के संकल्प शिविर में लगभग छह हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के साथ स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह भी दिखाई दी। वहीं कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा के 48 दावेदारों ने एक साथ सीएम को माला पहनाकर एकता का परिचय दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन