CM Bhupesh saluted - पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को किया नमन
CM Bhupesh saluted - पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को किया नमन

टीआरपी डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने आजीवन गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। इंदिरा जी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना आदि उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन आदि उपस्थित थे।

See also  भूपेश सरकार के 8 माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में आई बेरोजगारी की दर में कमी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।