टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महानगर स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में शनिवार रात फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल उधम सिंह के अनुसार, रात करीब 10 बजे 8889991916 से कॉल आई थी। सिपाही की तहरीर पर राजधानी लखनऊ की महानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

योगी को धमकी सीयूजी नंबर पर दी गई। युवक ने फोन किया और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस पर जब सिपाही ने पूछा कि कहां से बोल रहे हैं तो युवक ने तुरंत फोन काट दिया। योगी की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

धमकी देने वाले युवक की तलाश के लिए चार टीमों को लगाया है। सर्विलांस की मदद से युवक के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। बता दें कि सीएम योगी आदित्याथ को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।