बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी की तारीफ, नीतिन गड़करी ने दिया ये ऑफर

सीएम ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी की तारीफ, नीतिन गड़करी ने दिया ये ऑफर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर: आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी राजधानी के प्रवास पर हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री यहां रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में प्रदेश के निर्माण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ सीएम ने अपने सम्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ़ की। इस दौरान सीएम ने कहा कि "गडकरी जी का कई बार कार्यक्रम बना लेकिन वर्चुअल के बजाय उनकी रायपुर आने की इच्छा थी। गडकरी जी निर्माण काम के मामले में जितनी सिद्धस्त है उतनी किसी दूसरे राजनेता को नही है। गडकरी जी एक अच्छे वक्ता और लेखक भी है। उनके यहां जाओ तो बहुत आवभगत करते है। किसी भी पार्टी की सरकार हो भेदभाव नही करते। राष्ट्रीय राजमार्ग में हमने जो मांगे की थी उसकी स्वीकृति दी है इसके लिए गडकरी जी का धन्यवाद।"

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1517038405980663808?s=20&t=xz2ruXvBGHo4J111jilwTQ

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मांग

अपने उद्बोधन के दौरान सीएम ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष तीन मांगे रखी। सीएम ने कहा कि "छग के तीन राजमार्गो को नेशनल हाइवे घोषित किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए आपसे आग्रह है कि रायपुर शहर में टाटीबंध से मैग्नेटो माल तक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाये।"
मुख्यमंत्री ने रामवन गमन पथ कोरिया से सुकमा तक 1 हजार किलोमीटर की राष्ट्रीय राज मार्ग की घोषणा करने की भी मांग की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी-भिलाई से 27 किलोमीटर को भी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने की घोषणा करने की मांग की और केंद्रीय परिवहन मंत्री से कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आप इसे जल्दी पूरा करेंगे।

Also Read - नितिन गडकरी और भूपेश बघेल ने किया प्रदेश में 9240 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण

रायपुर दुर्ग के बीच चलेगी ट्रॉम ट्रेन

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को ऑफऱ भी दिया। गडकरी ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के बीच यूरोप की तर्ज पर ट्रॉम चलाने की परियोजना शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से कहा कि आप रायपुर से दुर्ग तक इलेक्ट्रिक लाइन दे दीजिए, मैं पूरे प्रोजेक्ट अपने पैसे से कर दूंगा। इसके साथ ही गडकरी ने कहा कि- राज्य सरकार अगर दो चीजें - लैंड एक्वीजिशन और फॉरेस्ट क्लिरेंस कर दे तो मैं राज्य में सड़कों के लिए एक लाख करोड़ और दूंगा। गडकरी ने आगे कहा कि "सड़को की वजह से एग्रीकल्चर ग्रोथ बढ़ती है। आने वाले 5 सालों में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

आर.ओ.बी हेतु 700 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत

सीमएओ ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आर.ओ.बी हेतु 700 करोड़ रूपए की स्वीकृती प्रदान की गयी है। ये दो किश्तों में उपलब्ध कराई जाएगी जिसमे वर्ष 2022-23 में 400 करोड़ रूपए व शेष 300 करोड़ दूसरी किश्त के रुप में दिया जायेगा।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1517060969536827392?s=20&t=xz2ruXvBGHo4J111jilwTQ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन