बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CM साय ने कांग्रेस को बताया डूबती नैया, प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर कसा तंज

CM साय ने कांग्रेस को बताया डूबती नैया, प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर कसा तंज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ता खुलकर जता रहे नाराजगी

रायपुर। कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान नहीं होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं। वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं। आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद कार्यकता सम्मेलन में शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन