बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष महंत के विवादित बयान पर सीएम साय का पलटवार, कहा ये…

नेता प्रतिपक्ष महंत के विवादित बयान पर सीएम साय का पलटवार, कहा ये…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणदास महंत बुधवार को भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलोचना की है। सीएम साय ने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री को अनेकों तरह से गाली दी गई हैं, जिसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा. मैं भी मोदी का परिवार हूँ, पहला डंडा मुझे मारें।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए बोला है। उनको लाठी मारने वाला आपका ही सांसद होगा। इस तरह के बयान को जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जीतने देंगे।

वहीं बीजापुर में हुए पुलिस से मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, तब से नक्सलवाद से मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। हम लगातार सुरक्षा केंद्र खोल रहे हैं। नए सुरक्षा केंद्र को हम विकास कैंप कहते हैं। विकास कैंप के माध्यम से संवेदनशील एरिया तक राशन के साथ अन्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करते हैं।

बता दें नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के मोदी जी को लाठी मारने वाले बयान पर प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवात्सव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग कार्यालय में शिकायत दर्ज की। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक विजय शंकर मिश्रा, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त मोहन पवार मौजूद रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन