बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/बेमेतरा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक दौरे पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाया और आरती कर स्वागत किया। उन्होंने गांव में बरगद पेड़ के निचे चौपाल लगाई, जहां खाट पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और योजनाओं का फीडबैक लिया। इससे पहले सीएम साय ने 13वीं- 14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन किए।

सीएम साय ने की घोषणाएं

  • हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति।
  • 13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा।
  • 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा।
https://youtu.be/VedpNkmg99w

बता दें कि 5 मई से सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है जो 31 मई तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन