बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मजदूर के घर सीएम ने लिया सेमी-भाटा,चेंच भाजी,अदौरी बरी का स्वाद, खुशी से गदगद हुआ परिवार

मजदूर के घर सीएम ने लिया सेमी-भाटा,चेंच भाजी,अदौरी बरी का स्वाद, खुशी से गदगद हुआ परिवार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचे। जहां यादव परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को अतिथि को पाकर प्यारेलाल यादव और गिरिजा यादव ने प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने यादव परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चेंच भाजी, अदौरी बड़ी,मिक्स वेज, गिल्की झुरगा, सेमी भाटा, खेड़हा, सलाद और पापड़ भी परोसा।

मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए यादव परिवार को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को गिरिजा यादव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। उनका परिवार संयुक्त है।

पति के देहांत के बाद बच्चो सहित सभी मजदूरी का कार्य करते है। शासन द्वारा सभी का श्रम कार्ड बना है।इसके अलावा राशन कार्ड से शासन द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न मिल रहा है। इसी तरह प्यारेलाल यादव ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से काफी राहत मिला है। पहले बिजली बिल की राशि अधिक होने से पटाने में बड़ी दिक्कत होती थी, पर अब योजना से हमे बहुत फायदा हो रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन