रायपुर में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में सीएम विष्णु देव साय और कंगना रनौत शामिल हुए

टीआरपी।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। इस खास मौके पर प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत और फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि और कलाकार उपस्थित रहे।

यह छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अनसुने स्वास्थ्यकर्मी नायकों पर बनी इस बड़ी फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया छत्तीसगढ़ की माटी के ही सपूत हैं। इस आयोजन से राज्य में कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

फिल्म की स्क्रीनिंग और सम्मान समारोह


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों को बचाने वाले डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस और समर्पण की अनकही कहानी है। उन्होंने खुशी जताई कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म को ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम दिया है, जिसमें सुश्री कंगना रनौत ने स्वयं एक नर्स की मुख्य भूमिका निभाई है।

See also  कंटेनर में भरकर 5 करोड़ की गांजे की कर रहे थे तस्करी, खुफिया सूचना पर पकड़ा कबीरधाम की पुलिस ने

अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे और फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया के आग्रह पर ही इस फिल्म की स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित की गई। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ (स्वास्थ्यकर्मियों) को मंच पर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्रियों के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा और रूप कुमारी चौधरी भी उपस्थित थीं।

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जान बचाने वाले अनसुने रीयल-लाइफ स्वास्थ्यकर्मियों (डॉक्टरों और नर्सों) को समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट आपातकालीन सेवाएं देने वाले 13 स्थानीय स्वास्थ्य योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

इस भव्य प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग के बाद फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के कलाकारों और निर्देशकों को मिल रहे इस तरह के प्रोत्साहन से आने वाले समय में प्रदेश में फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

See also  PF Auto Claim Settlement: ईपीएफओ ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, PF में ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़कर हुई 5 लाख रुपए

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।