CM Vishnudev Sai: नई दिल्ली/रायपुर/बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वक्त दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बिलासपुर के बिलासादेवी एयरपोर्ट विस्तार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री साहू ने रक्षा मंत्रालय के अधीन लगभग 100 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही एयरपोर्ट विस्तार का कार्य प्राथमिकता से शुरू किया जाएगा। इससे बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में हवाई संपर्क, व्यापारिक गतिविधियों और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में एयरपोर्ट परिसर के पास ‘इंडस्ट्रियल पार्क’ विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इस पहल से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी एवं बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि, राज्य के मध्य भाग में स्थित होने के कारण यह स्थान लॉजिस्टिक और निवेश दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

See also  CG Politics: प्रशिक्षण शिविर का आज दोपहर बाद समापन, वर्चुअली जुड़ सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शाम तक सीएम विष्णुदेव साय लौटेंगे रायपुर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।