बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

PM आवास योजना पर सीएम विष्णुदेव साय की दो टूक, कहा…

PM आवास योजना पर सीएम विष्णुदेव साय की दो टूक, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम आवास योजना को लेकर अफसरों से दो टूक कहा कि पीएम आवास योजना में लेन-देन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर सस्पेंड होंगे।

बता दें कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में सभी जिलों में समाधान शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. इस दौरान सीएम साय समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम साय पहले सक्ती के करिगांव में पहुंचे थे। वहां से कोरबा के मदनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कोरबा के मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में पीएम आवास योजना में किसी प्रकार के लेन-देन (रिश्वतखोरी) होने पर जिले के कलेक्टर पर गाज गिरने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी प्रकार की लेन-देन की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अब तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन