बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय की दो टूक, जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर कलेक्टर एसपी होंगे जिम्मेदार

सीएम विष्णुदेव साय की दो टूक, जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर कलेक्टर एसपी होंगे जिम्मेदार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीएम ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सीएम साय ने बैठ में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ती समय पर किए जाने की बात कही।

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सख्त नियंत्रण की बात की। इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि किसी भी जिले में अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए सीधे कलेक्टर-एसपी जिम्मेदार होंगी।

साथ ही इंटरनेट या सोशल मीडिया के जरिए किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाए जाने पर भी नजर रखने के निर्देश दिए है। अगर किसी के द्वारा कोई गलत अफवाह फैलती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के भी निर्देश सीएम ने दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन