रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित छत्तीसगढ़ धोबी समाज के महान संत स्वच्छता के जनक गाडगे महाराज की 147 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुये।

इस आयोजन के दौरान उन्हें पैरा से तैयार किया गया पोट्रेट गिफ्ट किया गया। इसे आशीष परगनिहा एवं मितान क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा तैयार किया गया है। यह पैरा से बना सबसे अधिक लंबाई चौड़ाई का पोट्रेट है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय की वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया।

20 फीट लंबे और 15 फीट चौड़े का पैरा से बने इस पोट्रेट का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी का ढाई बाय चार फीट का पोट्रेट बनाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।