CM Bhupesh's Befitting Reply To BJP - CM बोले धर्मांतरण पर बहस के लिए तैयार, निवेश में हम बेहतर
CM Bhupesh's Befitting Reply To BJP - CM बोले धर्मांतरण पर बहस के लिए तैयार, निवेश में हम बेहतर

विशेष संवादाता, रायपुर

बिजली बिल में वृद्धि बीसीए के रूप में हुई है। मख्यमंत्री ने बताया बिजली तीन जगहों से खरीदी जाती है। एक भारत सरकार दूसरा एंटीपिसी से और तीसरा बाजार से। अभी एनटीपीसी ने अपना रेट बढ़ा दिया है क्योंकि ईंधन की कीमतें बढ़ी है। कोयला और डीजल दोनों ही ईंधन है जिसके रेट में वृद्धि होने की वजह से बिजली बिल में वृद्धि हुई है। ट्राइंसपोर्टिग चार्ज भी लगातार बढ़ा है। विदेशी कोयले के रेट में भी लागतार वृद्धि हुई है। मख्यमंत्री ने पूरे मामले पर भारत सरकार को ठहराया जिम्मेदार। ट्रेनों को बंद किए जाने का भी लगाया आरोप, मुख्यमंत्री ने कहा इस वृद्धि से प्रदेश के लोगो को लगातार पड़ रही है दोहरीमार।

राजभवन से फिर भेजे गए सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, संविधान की वयवस्था है जिसके माध्यम से राजभवन से सवाल पूछे जा रहे है। 166 के ख में उल्लेख है की राज्यपाल जानकारी दे वह स्टेज अब पूरा हो गया है। विधानसभा में पारित होने के बाद बिल राजभवन में जाता है। इसमें तीन स्टेज है या तो वो विधानसभा को लौटा दे, या राष्ट्रपति को भेज दे या आरक्षित रख ले। यह प्रापर्टी विधानसभा की है और अब बिल भी पारित हो गया है तो इसे डिले करने का कोई ओचित्य नही है।

See also  11 शहरों के एयरपोर्ट्स का निजीकरण जल्द, छत्तीसगढ़ का ये एयरपोर्ट भी है शामिल

मख्यमंत्री का बड़ा बयान , एकात्म परिसर से जो 10 सवाल आए है मैने उसका भी जवाब दे दिया है। प्रदेश के हितों को ध्यान रखते हुएं मैने उत्तर दे दिया है, लेकिन केवल राज्यपाल की हठधर्मिता सामने आ रही है। जो बात राज्य सरकार और राजभवन के बीच है उसे प्रेस रिलीज के माध्यम से सामने ला रहे है। मख्यमंत्री ने राज्यपाल से दुबारा कि अपील राज्यपाल हस्ताक्षर करे। मख्यमंत्री ने कहा यह हठधर्मिता ठीक नहीं है उन्हें अपनी हठ धर्मिता छोड़नी चाहिए। राज्यपाल के स्टैंड पर कहा जबरदस्ती शांत प्रदेश को प्रदर्शन की ओर लेकर जा रही है।

मख्यमंत्री का बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार

भाजपा विरोध में क्यों अड़ गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने आखिरकार राज्यपाल को हस्ताक्षर करने के लिए क्यों नही कुछ कहा ताकि कई भर्ती प्रक्रिया जो रुकी हुई है वो पुनः शुरू हो पाए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।