CG NEWS : ऑनलाइन ही होगी कॉलेज की परीक्षा, CM बघेल ने दिए निर्देश, जल्द जारी होगा आदेश
CG NEWS : ऑनलाइन ही होगी कॉलेज की परीक्षा, CM बघेल ने दिए निर्देश, जल्द जारी होगा आदेश

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हालही में मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का ऐलान किया है। CM बघेल ने रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी (Pt. Ravi Shankar Shukla University) के एग्जाम्स ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा के साजा में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते समय ऑनलाइन एग्जाम कराने की जानकारी भी दी थी।

गौरतलब है कि, पिछले दिनों छात्र संगठन ने रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में होने वाले एक्ज़ाम को ऑनलाइन कराने की मांग की थी। इस मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने ये ऐलान किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।